ब्रेकिंग
अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦ Bihar News : जमुई में होमगार्ड की डेपुटेशन के लिए 6 हजार रुपये की मांग! पैसे नहीं दिए तो नौकरी से हटवाने की धमकी, दो कर्मियों से जवाब तलब✦Bihar Crime News : जमुई में पुलिस अधिकारी बनकर पहुंचे ठग, 'बड़े बाबू बुला रहे हैं' कहकर उतरवाई एक भर सोने की चेन, कागज में थमा गए नकली लॉकेट✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦ Bihar News : जमुई में होमगार्ड की डेपुटेशन के लिए 6 हजार रुपये की मांग! पैसे नहीं दिए तो नौकरी से हटवाने की धमकी, दो कर्मियों से जवाब तलब✦Bihar Crime News : जमुई में पुलिस अधिकारी बनकर पहुंचे ठग, 'बड़े बाबू बुला रहे हैं' कहकर उतरवाई एक भर सोने की चेन, कागज में थमा गए नकली लॉकेट

10 बच्चे पैदा करने वाले कानून के बगैर नहीं मानेंगे, गिरिराज बोले.. देश का माहौल बिगड़ रहा है

PATNA : आज विश्व जनसंख्या दिवस है। विश्व जनसंख्या दिवस पर देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर एक बार फिर से बहस शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने द

10 बच्चे पैदा करने वाले कानून के बगैर नहीं मानेंगे, गिरिराज बोले.. देश का माहौल बिगड़ रहा है
First Bihar
3 मिनट

PATNA : आज विश्व जनसंख्या दिवस है। विश्व जनसंख्या दिवस पर देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर एक बार फिर से बहस शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने देश में जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किए जाने की जरूरत बताई है। सिंह ने कहा है कि 10 बच्चे पैदा करने वाले बगैर कानून के नहीं मानेंगे। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा है कि देश के विकास में जनसंख्या बाधक बन रही है और सामाजिक समरसता भी खत्म हो रही है। देश का माहौल बिगड़ रहा है, इसलिए जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी हो जाता है।



दरअसल, भारत में तेज़ी से बढ़ती जनसंख्या सरकार के लिए चिंता का कारण बना रहता है। जनसंख्या नियंत्रण की जैसे ही बात आती है, इसे कहीं न कहीं धार्मिक रूप से जोड़कर देखा जाने लगता है। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने बिना नाम लिए अल्पसंख्यक समुदाय पर निशाना साध दिया है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून सभी धर्मों पर समान रूप से लागू हो और 8-8/10-10 बच्चे पैदा करने वाली विकृत मानसिकता पर भी अंकुश लगे। 



गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है 'बढ़ती आबादी भारत के संसाधनों, सामाजिक समरसता और विकास को दीमक की तरह खा रही है। जरूरत है ऐसे जनसंख्या नियंत्रण कानून की जो सभी धर्मों पर समान रूप से लागू हो और 8-8/10-10 बच्चे पैदा करने वाली विकृत मानसिकता पर भी अंकुश लगे।'



गिरिराज सिंह के बयान से इतना तो साफ़ है कि उनका इशारा कहीं और नहीं बल्कि अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुसलमानों पर है। ये पहली बार नहीं है जब मंत्री जी ने जनसंख्या वृद्धि को किसी धर्म से जोड़कर देखा है, बल्कि वे पहले भी कई बार बढ़ती जनसंख्या के लिए अल्पसंख्यकों को ज़िम्मेदार बताया है। वे लगातार सरकार से अपील करते आए हैं कि जनसंख्या नियंत्रण की जो कानून है, उसे सभी धर्मो पर लागू कर दिया जाए, ताकि कोई चाहकर भी दो से अधिक संतान पैदा न कर सके। दरअसल जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सालों से सियासत हो रही है। 

https://twitter.com/girirajsinghbjp/status/1546342228322185216

टैग्स