ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

फर्स्ट बिहार की खबर का असर : SDM अनीश अख्तर ने मानी गलती, विवादित तस्वीर को किया एडिट

PATNA : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराए जाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बुरे फंसे दाउदनगर के एसडीएम अनीश अख्तर को अपनी गलती का एहसास हो गया है। फर्स्ट बिहार झारखंड की ख

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराए जाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बुरे फंसे दाउदनगर के एसडीएम अनीश अख्तर को अपनी गलती का एहसास हो गया है। फर्स्ट बिहार झारखंड की खबर के बाद एसडीएम साहब ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की गई तस्वीर को एडिट कर दिया है। खबर चलाए जाने के तुरंत बाद एसडीएम अनीश अख्तर ने विवादित तस्वीरों को एडिट करते हुए उनमें तिरंगे के स्वरूप को बदल डाला है। एसडीएम ने अशोक चक्र की जगह दाउदनगर का टेक्स्ट वाला इमेज फोटो में एडिट कर लगा दिया है। आपको बता दें कि एसडीएम अनीश अख्तर ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिस मंच से झंडोतोलन किया उसके नीचे तिरंगा बनाया हुआ था। यह तस्वीरें राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करती दिख रही थीं लिहाजा सोशल मीडिया पर एसडीएम खिलाफ गुस्सा बड़ा था। फर्स्ट बिहार झारखंड ने जब उनसे इस मामले में बातचीत की तो उन्होंने पहले अपने इस कदम को सही बताया लेकिन अब अपनी गलती का अहसास होने के बाद उन्होंने तस्वीर को एडिट कर डाला है।
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता