ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

चाह कर भी खासमखास कैशर को नहीं बचा पायीं एसएसपी मैडम, विरोध के बाद करना पड़ा ट्रांसफर

PATNA : राजधानी पटना के जिन 4 थानेदारों का तबादला किया गया है उनमें एसएसपी गरिमा मलिक के बेहद खास फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष कैशर आलम भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि लाख मशक्कत के बावजूद

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : राजधानी पटना के जिन 4 थानेदारों का तबादला किया गया है उनमें एसएसपी गरिमा मलिक के बेहद खास फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष कैशर आलम भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि लाख मशक्कत के बावजूद एसएसपी मैडम अपने करीबी कैशर आलम को नहीं बचा सकीं। बुधवार को एसएसपी गरिमा मलिक ने जिस ट्रांसफर लिस्ट पर मुहर लगाई उसमें फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष कैशर आलम को विशेष सूचना इकाई पटना में पोस्टिंग दी गई है। फुलवारीशरीफ में जमे कैशर आलम का रुतबा कितना बड़ा था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मद्य निषेध के आईजी रत्न संजय ने जिन थानेदारों के खिलाफ अपनी रिपोर्ट दी थी उन सभी का तबादला हो गया था। लेकिन उस लिस्ट में शामिल फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष कैशर आलम का बाल भी बांका नहीं हुआ। फुलवारीशरीफ में कैशर आलम का लगातार विरोध हो रहा था। दो दिन पहले भी सभी राजनीतिक दलों के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कैसर आलम के खिलाफ मोर्चा बनाते हुए प्रदर्शन भी किया था। थानाध्यक्ष के इस विरोध को देखते हुए एसएसपी गरिमा मलिक पर दबाव बढ़ गया और आखिरकार उन्हें अपने करीबी थानेदार का भी ट्रांसफर करना पड़ा।
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता