ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

लखीसराय में दो लोगों का मर्डर, बाइक सवार नक्सलियों ने गोलियों से भूना

LAKHISARAI : बिहार में बढ़ते अपराध को रोक पाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है. इस वक्त ताजा खबर निकल कर सामने आ रही है लखीसराय जिले से जहां नक्सलियों ने गोली मारकर दो लोगों की

FirstBihar
Admin
2 मिनट
LAKHISARAI : बिहार में बढ़ते अपराध को रोक पाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है. इस वक्त ताजा खबर निकल कर सामने आ रही है लखीसराय जिले से जहां नक्सलियों ने गोली मारकर दो लोगों की हत्या कर दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पूरी वारदात जिले के चानन थाना इलाके की है. जहां मननपुर महादलित टोला के मेन रोड पर स्थित चाय की दुकान पर नक्सलियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में मदन यादव और एक चालक को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. मृतक मदन यादव मननपुर बस्ती निमियाटाड़ का जबकि चालक छोटू कुमार भलूई गांव का रहने वाला था. जानकारी के मुताबिक मदन यादव जमुई से भलूई हॉल्ट उतकर भलूई मुखिया गणेश रजक की स्कॉर्पियो गाड़ी से मननपुर नहर स्थित भिखारी मोदी की दुकान पर आया था तभी बाइक पर सवार दो नक्सलियों ने मदन को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि नक्सलियों की गोली से बचने के लिए मदन सौ मीटर तक भागा भी लेकिन नक्सलियों ने पीछा कर उसे गोली मार दी. चार गोली मदन के सिर, पेट और अन्य हिस्सों में लगी है. मुखिया के गाड़ी चालक भलाई निवासी छोटू कुमार को भी तीन गोली मारी गई है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हत्या के दौरान वहां हथियारों के साथ 15 से 20 नक्सली मौजूद थे. लोगों ने बताया कि हत्या के बाद सभी नक्सली लाल सलाम के नारे लगाते हुए जंगल की तरफ भाग निकले. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंचे लखीसराय एएसपी अभियान पवन उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यही लग रही है कि नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता