ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

विधायक अरुण यादव के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, सेक्स रैकेट कांड में आरोपी हैं राजद एमएलए

ARRAH: बड़ी खबर आरा से जहां संदेश विधानसभा से आरजेडी विधायक अरुण यादव के खिलाफ कोर्ट ने गैरजमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. इस मामले में केस के आईओ कोर्ट में डायरी जमा किया है. फि

FirstBihar
Admin
2 मिनट
ARRAH: बड़ी खबर आरा से जहां संदेश विधानसभा से आरजेडी विधायक अरुण यादव के खिलाफ कोर्ट ने गैरजमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. इस मामले में केस के आईओ कोर्ट में डायरी जमा किया है. फिलहाल आरोपी राजद विधायक अरुण यादव फरार है और उसका पिछले 48 घंटे से मोबाइल स्विच ऑफ है. इससे पहले विधायक को पकड़ने के लिए पुलिस पटना, लसाढ़ी, अगिआंव सहित कई उसके ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है. लेकिन विधायक कहां हैं. इसका कोई सुराग नहीं है. मामले की एसआईटी और डीआईयू टीम सकते में है. पुलिस मोबाइल सर्विलांस के सहारे भी विधायक को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है. लेकिन विधायक का मोबाइल पिछले 48 घंटे से बंद बता रहा है. इससे पहले बुधवार को भी पुलिस ने विधायक अरुण यादव के पटना सचिवालय स्थित सरकारी आवास सहित उसके कई ठिकानों पर छापेमारी की. छापेमारी के दिन देर रात भोजपुर एसपी के आदेश पर विधायक के तीनों बॉडीगार्ड को क्लोज कर लिया गया. बता दें कि सेक्स रैकेट की पीड़ित किशोरी के कोर्ट में विधायक का नाम लिया है. जिसके बाद से पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. कोर्ट ने वारंट जारी करने से पहले पुलिस से डायरी की मांग की थी. जिसे लेकर केस के इनवेस्टिगेटिव ऑफिसर इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गुप्ता कोर्ट पहुंचे थे.    
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता