जुर्मबिहार में तस्करी का नया खेल: पानी की टंकी से मिली 589 लीटर शराब, झारखंड से पहुंची थी तीसरी खेप
Bihar Crime News: बिहार के जमुई जिले में शराब तस्करी के अनोखे तरीके का खुलासा हुआ है। सोनो थाना क्षेत्र के डुमरी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने पानी की टंकियों में छिपाकर ले जाई जा रही 589.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की।











