बिहारBihar Assembly : मोकामा में विधायक अनंत सिंह नहीं पहुंचे विधानसभा, अब कैसे लेंगे शपथ; जानिए क्या है प्रक्रिया
बिहार विधानसभा में आज नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मोकामा सीट से निर्वाचित विधायक अनंत सिंह शपथ ग्रहण के लिए उपस्थित नहीं हो पाए। उनकी अनुपस्थिति की वजह यह है कि वह दुलारचंद हत्याकांड मामले में जेल में बंद हैं।











