ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर

बिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादती

मुजफ्फरपुर के सरैया में नाबालिग बेटी के यौन शोषण के आरोप में पिता गिरफ्तार हुआ है। पीड़िता ने रिश्तेदारों को आपबीती बताने के बाद पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी पकड़ा गया।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी की मौत के बाद एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी का करीब डेढ़ साल तक यौन शोषण किया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था। आखिरकार बेटी ने हिम्मत जुटाकर अपने रिश्तेदारों को पूरी बात बताई और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।


मां की मौत के बाद शुरू हुआ कथित शोषण

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां का वर्ष 2019 में निधन हो गया था। उसके दो छोटे भाई हैं। आरोप है कि करीब डेढ़ साल से उसका पिता उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी।


बड़े पापा और बड़ी मां को बताई आपबीती

पीड़िता के मुताबिक, 17 अगस्त को उसने अपने बड़े पापा और बड़ी मां को पिता की करतूत के बारे में बताया। दोनों ने जब आरोपी से इस संबंध में पूछताछ की तो वह कथित तौर पर हंसिया और तलवार लेकर पहुंच गया और उन्हें वहां से चले जाने की धमकी दी।


पुलिस को सूचना मिलते ही आरोपी गिरफ्तार

बताया गया कि इसके बाद आरोपी ने शुक्रवार को फिर अपनी बेटी के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। इस बार पीड़िता ने पुलिस को सूचना दे दी। डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पीएसआई अनुराधा सहाय के अनुसार, आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, पीड़िता को महिला हेल्पलाइन के सुपुर्द किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।