बिहारBihar school : मिड-डे मील के लिए बच्चों से तुड़वाई गई लकड़ी! वीडियो वायरल होते ही खुली स्कूल की पोल; HM पर टीचर ने भी लगाया आरोप
जहानाबाद जिले के मोदनगंज प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मिड-डे मील बनाने के लिए बच्चों से लकड़ी तुड़वाने का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।











