ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 18 अगस्त को पटना समेत कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather Alert
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Weather Alert: सावन की तीसरी सोमवारी पर पटना समेत बिहार के नौ जिलों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 19 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। 



ताजा मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने मंगलवार (18 अगस्त) को पटना समेत 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।



छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, मंगलवार को बक्सर, जहानाबाद, नवादा, रोहतास, औरंगाबाद और गया में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सीवान, वैशाली और सारण के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और वज्रपात की स्थिति में खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।



पटना में भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक पटना से मानसून ट्रफ के गुजरने के कारण राजधानी और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। सोमवार को पटना में करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई, जबकि देर शाम तक रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रही। सोमवार शाम साढ़े पांच बजे तक पटना एयरपोर्ट क्षेत्र में करीब 9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, शहर के अन्य इलाकों में 20 से 22 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है।



बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत

सोमवार को पटना समेत नौ जिलों में बारिश और दिनभर बादल छाए रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि मंगलवार को बारिश के साथ धूप निकलने की भी संभावना है, जिससे राजधानी में फिर से उमस की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात की स्थिति को देखते हुए लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता