बिहारमणिपुर में शहीद CRPF जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा मोतिहारी, श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ी लोगों की भारी भीड़
घटना 13 फरवरी की रात 8:30 बजे की है जब CRPF कैंप में हुई अंधाधुंध फायरिंग में रवि रंजन सहित 2 जवानों की मौत हो गई थी। जबकि 8 अन्य जवान घायल हो गये थे। मोतिहारी में शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचते ही मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।











