ब्रेकिंग न्यूज़

Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़

Home / sports / Women's Asian Champions Trophy Hockey 2024: ऐतिहासिक जीत पर टीम इंडिया को CM...

Women's Asian Champions Trophy Hockey 2024: ऐतिहासिक जीत पर टीम इंडिया को CM नीतीश ने दी बधाई, सभी प्लेयर्स को 10-10 लाख दिये जाने की घोषणा

20-Nov-2024 08:28 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में पहली बार नालंदा के राजगीर में खेले जा रहे महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी में भारत की जीत से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी खुश हैं। सीएम नीतीश ने इस शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई दी है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि भारतीय टीम की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से जीत हासिल हुई है। राज्य सरकार की ओर से विजेता टीम के सभी सदस्यों एवं टीम के मुख्य कोट को 10-10 लाख रुपये नकद राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। टीम के अन्य सपोर्टिंग स्टाफ को भी 5-5 लाख रूपये दिये जाएंगे।  


महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि भारतीय महिला टीम को राजगीर में आयोजित महिला एशियन्स हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने पर बहुत बहुत बधाई। राज्य सरकार विजेता टीम के सभी सदस्यों एवं टीम के मुख्य कोच श्री हरेंद्र सिंह जी को 10-10 लाख नक़द राशि से पुरस्कृत करेगी। टीम के बाक़ी सपोर्ट स्टाफ को भी 5-5 लाख की नक़द राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। भारतीय महिला टीम को भविष्य के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएँ।


सीएम नीतीश ने एक्स पर लिखा, “राजगीर के राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय-सह-राज्य खेल परिसर में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत की जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार में पहली बार आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत ने फाइनल मुकाबले में चीन पर 1-0 से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है, जो पूरे देश के लिए गौरव की बात है”।


मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि, “यह जीत भारतीय टीम की कड़ी मेहनत, ऊर्जा और धैर्य के साथ ही दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। भारतीय महिला हॉकी टीम को भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं”। बता दें कि यह पहला मौका है जब बिहार में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन किया गया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।


बता दें कि नालंदा के राजगीर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में शाम पांच बजे से भारत और चीन के बीच फाइनल मुकाबला शुरू हुआ। तीसरे क्वार्टर के पहले मिनट में भारत की तरफ से दीपिका ने पहला गोल दागा, जिसने भारत को जीत दिलाई। पहले और दूसरे क्वार्टर में 30 मिनट के खेल में दोनों में से कोई टीम गोल नहीं कर सकी थी। पहले और दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं। दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया को चार और चीन को दो पेनाल्टी मिले लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। तीसरे क्वार्टर के पहले मिनट में भारत की तरफ से दीपिका ने पहला गोल दागा और चीन को 1-0 से हरा दिया।