गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
30-Oct-2025 02:01 PM
By First Bihar
T20I: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की दुनिया में वैसे तो आज तक एक से बढ़कर एक विस्फोटक बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने लंबे गगनचुंबी छक्के लगाए हैं और फैन्स का जमकर मनोरंजन किया है, मगर आंकड़ों की जब बात आती है तो इस फॉर्मेट में अब तक सिर्फ पांच बल्लेबाज ही ऐसे हुए हैं जिन्होंने 150 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने में सफलता हासिल की है।
इस एलीट क्लब में भारत के दो सूरमा रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं। रोहित तो शुरू से ही छक्कों के बेताज बादशाह रहे हैं, जबकि सूर्या ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैनबरा में यह मुकाम हासिल किया है। आइए, इन पांच धुरंधरों पर एक नजर डालते हैं..
इस लिस्ट में सबसे ऊपर काबिज हैं हिटमैन रोहित शर्मा, जिन्होंने 159 मैचों में कुल 205 छक्के ठोके हैं। साल 2007 से 2024 तक के सफर में रोहित इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 200 छक्कों का आंकड़ा पार किया है। उनकी बल्लेबाजी देखकर लगता है जैसे छक्के लगाना दुनिया का सबसे आसान काम है।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर यूएई के मोहम्मद वसीम हैं, जिन्होंने सिर्फ 91 मैचों में 187 छक्के जड़े हैं। इतने कम मैचों में इतने ज्यादा छक्के उनकी विस्फोटक शैली की गवाही देते हैं। जबकि न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल 122 मैचों में 173 छक्कों के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, गप्टिल अपनी स्ट्रेट ड्राइव और लॉफ्टेड शॉट्स के लिए भी जाने जाते हैं।
लिस्ट में चौथे पायदान पर इंग्लैंड के जोस बटलर काबिज हैं, जिन्होंने 144 मैचों में कुल 172 छक्के लगाए हैं। बटलर की आक्रामकता और विकेटकीपिंग का कॉम्बिनेशन उन्हें विशेष बनाता है। इस टॉप 5 की लिस्ट को पूरा करते हैं भारत के मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बारिश से प्रभावित पहले टी20 मैच में नाथन एलिस की गेंद पर छक्का जड़कर 150 छक्कों का आंकड़ा छुआ।