ब्रेकिंग न्यूज़

‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’ BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार

Home / sports / पटना में 16 जनवरी से सजेगा महिला क्रिकेट का मैदान, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों का...

पटना में 16 जनवरी से सजेगा महिला क्रिकेट का मैदान, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों का दिखेगा जलवा

08-Jan-2020 06:21 PM

PATNA : नये साल पर राजधानी पटना में महिला क्रिकेट का जलवा देखने को मिलेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीईआई)  महिला टी-20 चतुष्कोणीय टूर्नामेंट आयोजित करने जा रहा है। मुकाबले में इंडियन टीम के ए और बी टीमों के साथ बांग्लादेश और थाइलैंड की टीमें भिड़ेंगी। 

16 से 22 जनवरी तक पटना के ऊर्जा स्टेडियम में बीसीसीआई की तरफ से टी-20 चतुष्कोणीय मुकाबला आयोजित किया गया है। टूर्नामेंट में भारत-ए महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना,शेफाली वर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पांडेय, राजेश्वरी गायकवाड और जेमिमा रोड्रिगेज जैसी दिग्गज महिला क्रिकेटरों का जलवा पटना के क्रिकेट मैदान पर देखने को मिलेगा। 

पटना में इससे पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप क्रिकेट का क्वार्टर फाइनल हो चुका है। इसके अलावे 1992 में हीरो कप में श्रीलंका और जिंबाब्वे और 1996 में विश्व कप क्रिकेट में जिंबाब्वे और केन्या की टीमों के बीच के मुकाबलों को आनंद पटनाइट्स ले चुके हैं। इस बार इंटरनेशनल लेवल के कई मैच एक साथ पटनावासियों को देखने को मिलेंगे।