BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
27-May-2023 03:54 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा पटना जिले में क्रिकेट संचालन के लिए गठित तदर्थ समिति द्वारा पटना जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग का शानदार आगाज 29 मई से जगजीवन स्टेडियम में होने जा रहा है। पहले यह शनिवार 27 मई से होना था लेकिन बारिश के खलल डालने की वजह से अब इसका उद्घाटन सोमवार 29 मई को होगा।
स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में इसका उद्घाटन होने वाला था लेकिन शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के कारण लीग को तत्काल स्थगित कर दिया गया था। इसकी जानकारी समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार और सदस्य रहबर आबदीन ने संयुक्त रूप से दी।
समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार और सदस्य रहबर आबदीन ने बताया कि मौसम का मिजाज ठीक होने के बाद मैदान की स्थिति ठीक होने के बाद खेली जाएगी। सदस्य रहबर आबदीन ने कहा कि शनिवार को मौसम ठीक होने के कारण अब यह लीग 29 मई से शानदार तैयारियों के साथ होगी।
सदस्य रहबर आबदीन ने बताया कि उद्घाटन मुकाबला कदमकुआं सीसी बनाम एलायंस सीसी के बीच खेला जाएगा। विडेल क्लॉथिंग द्वारा प्रायोजित इस लीग का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि लक्ष्य इजीटेक एलएलपी के निर्देशक सीएच सूर्यनारायण राजू करेंगे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि बीसीए के जीएम ऑपरेशन सुनील कुमार सिंह होंगे । मैचों के सफल संचालन समिति के अध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया है जिसमें डॉ मुकेश कुमार और निशांत मोहन होंगे।
किसी भ्रम में न पड़े खिलाड़ी
रहबर आबदीन ने बताया कि हाल के दिनों में तदर्थ कमेटी को लेकर कुछ लोगों के द्वारा भ्रामक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. उन्होंने खिलाड़ियों से ऐसे भ्रामक बातों में न पड़ने की अपील की है। साथ ही कहा है कि बीसीए द्वारा गठित तदर्थ कमेटी बिहार में क्रिकेट व क्रिकेटरों के विकास के हित में काम करने में विश्वास रखी है। इसका प्रमाण हाल में संपन्न हुई।
पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट का सफल संचालन। बीसीए द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में भाग लेने वाली पटना जिला टीम का परफॉरमेंस अबतक बेहतर रहा है। खिलाड़ियों की सेलेक्शन प्रक्रिया भी बेहतर ढ़ग से कराई गई है और अभी तक इसे लेकर कोई विवाद सामने नहीं आया है।
