पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
20-Oct-2024 02:41 PM
By First Bihar
PURNEA: पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 के पांचवें चरण के एथलेटिक्स प्रतियोगिता आगामी 24 अक्टूबर से जिला स्कूल खेल मैदान परिसर पूर्णिया में प्रारंभ होने जा रही है। जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 आयोजन समिति सदस्य, जिला एथलेटिक्स संघ एवं वरिष्ठ खेल प्रेमी प्रतियोगिता की तैयारी में दिन रात एक किए हुए हैं।
पनोरमा ग्रुप के चैयरमेन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा ने कहा कि हमारी अपनी इच्छा रहती है कि अधिक से अधिक बच्चे पढ़ें भी और विभिन्न खेलों में खेलें और प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा को और अधिक निखारें भी। बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, शतरंज, कुश्ती, कबड्डी एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता सम्पन्न हो चुकी है और अब एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। मेरी शुभकामनाएं हैं।
पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा ने कहा कि छठे चरण में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होना है। जिसकी तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर आज संध्या 7: 00 बजे से फुटबॉल के पदाधिकारियों, मैच रेफरी एवं वरिष्ठ खेल प्रेमी के साथ बैठक भी होना है।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। एथलेटिक्स प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों की उत्साह देखने लायक है । लगभग 1000 से अधिक प्रतिभागी पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 के एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। एथलेटिक्स प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित होने जा रही है।
एथलेटिक्स ग्रुप:-
1. 100 मीटर
2. 200 मीटर
3. 400 मीटर
4. 800 मीटर
5. 1500 मीटर
6. डिस्कस
7. जैवलिन
8. लंबी कूद
9. ऊंची कूद
10. गोला
एथलेटिक्स प्रतियोगिता को सफल बनाने में पनोरमा ग्रुप के चैयरमेन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा, आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा, मिथिलेश राय,जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव एमएच रहमान, प्रशिक्षक अरशद राजा, प्रशिक्षक विकास कुमार, मो मंजर मोहसिन, खुशी कुमारी, मो नैय्यर अली, बिमल मुकेश, हरीश, क्षितिज, मासूम, रितेश कुमार झा, पवन कुमार, चंदन कुमार आदि।