Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
08-Dec-2024 09:11 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार सरकार बिहार के खिलाड़ियों और खेल को बढावा देने के लिए लगातार बेहतर कार्य कर रही है। वहीं भारोत्तोलन की एक महिला खिलाड़ी ने खेल संघ के अधिकारी पर गंदा आरोप लगाया है। अधिकारी ने महिला को कहा कि मुझे खुश करो वरना कैरियर बर्बाद कर दूंगा। उसके बाद अब इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
दरअसल, बिहार में वर्तमान समय में खेल और खिलाड़ियों को बिहार सरकार काफी प्रोत्साहित कर रही है। ऐसे में एक महिला खिलाड़ी ने खेल संघ के अधिकारी पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला खिलाड़ी का आरोप है कि उसके अधिकारी ने उन्हें 'खुश' करने की शर्त पर उनके कैरियर को बेहतर बनाने की बात कही लेकिन साथ ही यह भी धमकाया कि अगर मुझे खुश नहीं करोगी तो मैं तुम्हारा कैरियर बर्बाद कर दूंगा।
महिला खिलाड़ी का कहना है कि वह पूर्व राज्य भारोत्तोलन खिलाड़ी और भारोत्तोलन की लेवल -2 की तकनीकी पदाधिकारी है। लेकिन इसके बाद भी पिछले कई राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उसका नाम तकनीकी पदाधिकारी के रूप में शामिल नहीं किया गया। इस बात की जानकारी लेने के लिए उसने 4 दिसंबर को दोपहर 11:30 बजे बजे योजना एवं विकास विभाग एवं बिहार वेटलिफ्टिंग संगठन के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार केसरी को उनके मोबाइल नंबर पर फोन कर कारण पूछा।
इस पर उन्होंने महिला खिलाड़ी को 6 दिसंबर को 10:00 बजे कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर के बिहार वेटलिफ्टिंग संगठन कार्यालय आने को कहा। फिर दिनांक 5 दिसंबर को अरुण कुमार ने महिला के मोबाइल नंबर के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज कर सूचना दी की कि मैं राजगीर जा रहा हूं इसलिए तुम 7 दिसंबर को आओ। 7 दिसंबर को 12:30 बजे महिला खिलाड़ी ने अरुण कुमार केसरी को फोन किया तो उन्होने कॉल रिसीव नहीं किया। फिर उनके मैसेज के आधार पर पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकड़बाग स्थित बिहार वेटलिफ्टिंग कार्यालय पहुंची जहां केसरी कार्यालय में अकेले मौजूद थे।
महिला खिलाड़ी का कहना है कि थोड़ी देर बात हुई, उसके बाद अरुण कुमार केसरी ने महिला को कहा कि यदि तुम मुझे कमरे में खुश कर दोगी तो ठीक,वरना तुमको किसी भी प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में काम करने नहीं दूंगा। मैं तुम्हारा करियर बर्बाद कर दूंगा। इसके बाद केसरी कार्यालय का कमरा बंद कर दिया और महिला के साथ अश्लील हरकत और जोर जबरदस्ती करने लगा। जब महिला ने उसको ऐसा करने से मना किया तो अरुण कुमार केसरी उसके कपड़े को खोलने लगा और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा।
इतना ही नहीं केसरी ने अपना पूरा कपड़ा खोल लिया और महिला के सामने नग्न होकर उससे चिपकने लगा। महिला किसी तरह अपने आप को बचाते हुए कार्यालय का कमरा खोलकर बाहर भागी और तुरंत पुलिस को पर कॉल किया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और महिला के साथ कार्यालय ले गई लेकिन तब तक केसरी कार्यालय बंद कर फरार हो गया।