ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / sports / IND vs AUS: कंगारुओं के खिलाफ पहले ही मैच में यह अनचाहा रिकॉर्ड...

IND vs AUS: कंगारुओं के खिलाफ पहले ही मैच में यह अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर गई टीम इंडिया, 2 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा

IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे में पर्थ में बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले 2023 में भी ठीक ऐसा ही हुआ था मगर उससे सबक नहीं लिया गया..

19-Oct-2025 01:29 PM

By First Bihar

IND vs AUS: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पावरप्ले में महज 27 रन पर अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिए। इस मैच में रोहित शर्मा (8), विराट कोहली (0) और कप्तान शुभमन गिल (10) जल्दी पवेलियन लौट गए। यह स्कोर 2023 के बाद भारत का पावरप्ले में सबसे कम स्कोर है, इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में स्कोर 27/3 ही था। पर्थ में पिच की उछाल और ओवरकास्ट मौसम ने भारतीय बल्लेबाजों को आज खासा परेशान किया है।


2023 से अब तक के सबसे कम पावरप्ले स्कोर की सूची में पांच में से तीन बार ऑस्ट्रेलिया ने ही भारत को कम स्कोर पर रोका है। 2023 में चेन्नई और वानखेड़े (39/3) के बाद अब पर्थ में भी कंगारू गेंदबाजों ने भारतीय टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया। इस बार मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की सटीक गेंदबाजी ने भारत को बैकफुट पर धकेलने का काम किया है।


इधर शुभमन गिल के लिए यह मैच बतौर कप्तान पहला वनडे था, लेकिन टॉस में ही किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। इसको जोड़कर भारत ने लगातार 16वें वनडे में टॉस गंवाया है, जिसका खामियाजा भी टीम को भुगतना पड़ा। आखिरी बार भारत ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीता था। टॉस की हार और शुरुआती विकेटों के नुकसान ने भारत को इस मैच में दबाव में ला दिया, जिससे अब मिडिल ऑर्डर पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है।


यह मैच भारतीय बल्लेबाजों के लिए एक सबक भी है। ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर तेज और उछाल भरी गेंदबाजी का सामना करने के लिए और बेहतर तैयारी की जरूरत है। पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत न मिलने से भारतीय खेमा पूरी तरह से दबाव में आ गया है, अब यह देखना बाकी है कि केएल राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ी इस चुनौती को कैसे संभालते हैं।