Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
12-Dec-2024 03:31 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले उभरते युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने महज 13 साल की उम्र में भारत की तरफ से U-19 एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया था। वंडर बॉय 'वैभव' गुरुवार को सीएम आवास पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए क्रिकेटर को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावे मंत्री विजय चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बता दें कि बिहार के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी ने पूरी दुनिया में अपना डंका बजाया है। महज 13 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने U-19 एशिया कप में भारत के लिए बैक टू बैक दो फिफ्टी जड़ते हुए सबका दिल जीत लिया था।
इससे पहले वैभव ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ यूथ टेस्ट मैच में 13 साल 188 दिन की कम उम्र में ही सबसे युवा इंटरनेशनल शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आईपीएल के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयलस ने वैभव सूर्यवंशी को एक करोड़ 10 लाख में खरीदा है। समस्तीपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी IPL में पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ की देखरेख में अपने हुनर को निखारेंगे।