Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन !
04-Mar-2025 08:39 AM
By First Bihar
Bihar News : पटना के पुनपुन में डुमरी मौजा को एक भव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण करने के लिए चुना गया है। यह स्टेडियम 100 एकड़ में फैला होगा। इसके लिए भूमि चिन्हित की जा चुकी है और जैसे ही राज्य सरकार की सहमति मिलती है, भूमि के अधिग्रहण की भी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
आयोजित किए जा सकेंगे 22 तरह के खेल
बताया जा रहा है कि किसानों से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अप्रैल माह से शुरू होगी। इस स्टेडियम में करीब 22 तरह के खेल आयोजित किए जाएंगे। वहीं यह स्टेडियम राजगीर के स्टेडियम से भी विशाल होने जा रहा है। प्रशासन की तरफ से इसकी कार्ययोजना भी तैयार की जा चुकी है और इसे राज्य सरकार को भेज दिया गया है।
राजगीर के खेल परिसर से बड़ा होगा स्टेडियम
बता दें कि राजगीर का खेल परिसर 90 एकड़ में बनाया गया था। जबकि पुनपुन स्टेडियम 100 एकड़ में फैला होगा। तैयार होने के बाद यहाँ क्रिकेट, वॉलीबॉल, कुश्ती, फुटबॉल, बैडमिंटन, गोल्फ, खो-खो, मुक्केबाजी इत्यादि समेत करीब 22 खेलों का आयोजन किया जा सकेगा।
3 साल में बनकर होगा तैयार
किस खेल के लिए मैदान या कोर्ट कितना बड़ा होने जा रहा इसका निर्णय जल्द खेल विभाग द्वारा लिया जाएगा। ज्ञात हो कि इस खेल परिसर को अगले 3 साल में तैयार कर लिया जाएगा। वहीं पटना रिंग रोड के समीप इस परिसर को बनाने का कारण यह है ताकि बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को सुविधा हो।
जल्द शुरू होगी किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया
जल्द राज्य सरकार की ओर से राशि आवंटित की जाएगी और किसानों को उनकी जमीनों के लिए मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बताते चलें कि करीब 2 माह पहले ही प्रशासन की ओर से यह प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेज दिया गया था। पटना-गया फोरलेन और बिहटा-सरमेरा फोरलेन के पास बने इस परिसर के तैयार हो जाने के बाद यहाँ खेल संबंधी गतिविधियां अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेंगी।
खिलाड़ियों के रहने की भी सुविधा
जबकि बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए यहाँ रहने की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह व्यवस्था महिला और पुरुष दोनों खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग होगी। जिससे फायदा यह होगा कि खिलाड़ियों को खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पटना शहर में आने की जरुरत ही नहीं पड़ेगी।