बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
14-Jan-2024 08:39 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में हरियाणा की दंगल गर्ल पूजा ने पुरुष पहलवान को धूल चटा दी है। कुश्ती प्रतियोगिता में पूजा ने अखाड़े में पुरुष पहलवान को उठाकर फेंक दिया। जिसके बाद पूरा इलाका तालियों से गूंज उठा। इस प्रतियोगिता को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। पुरुष पहलवान को धूल चटाने वाली हरियाणा की पूजा को देखकर लोग भी हैरान रह गये। क्योंकि वह पुरुष पहलवानों को लगातार पटकनी दे रही थी।
दंगल प्रतियोगिता का आयोजन नरकटियागंज के माल्दा गांव में किया गया था। जिसमें यूपी, दिल्ली, वाराणसी, हरियाणा और पश्चिम चंपारण के पहलवानों ने हिस्सा लिया। हरियाणा से पहलवान पूजा कुमारी अतिथि के रूप में यहां पहुंची थी। लेकिन दंगल को देख वह खुद को नहीं रोक पाई। पूजा ने पुरुष पहलवान से दो-दो हाथ किया और अखाड़े में उठाकर फेंक दिया। उसने मैदान में उतरने का फैसला लिया।
इसकी इजाजत मिलने के बाद दंगल गर्ल पूजा पुरुष अखाड़े में उतर गयी। महिला पहलवान ने इस दौरान पुरुष पहलवान को खूब पटकनी दी। पूजा से जब पूछा गया कि बेतिया आकर कैसा लग रहा है तो उन्होंने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा है। पूजा ने कहा कि वो लड़का और लड़की दोनों से लड़ सकती है। इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता सिर्फ सम्मान मिलना चाहिए। हरियाणा की दंगल गर्ल पूजा को इस दौरान सम्मानित किया गया और पुरस्कृत भी किया गया।