गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
06-Oct-2022 03:46 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पनोरमा ग्रुप के द्वारा आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता पनोरमा ई-होम स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स परिसर में 9 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग में बैडमिंटन ,बास्केटबॉल, वॉलीबॉल एवं क्रिकेट के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली,कॉलेज,क्लब एवं विभिन्न संस्थाओं के बच्चे भाग लेंगे।
पनोरमा ग्रुप के द्वारा आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कराया जा रहा है। स्कूल,कॉलेज,क्लब एवं विभिन्न संस्थाओं की टीमें शामिल हो रहे हैं। पनोरमा ग्रुप के निदेशक संजीव मिश्रा की अध्यक्षता में पनोरमा ई होम स्पोर्ट्स कंपलेक्स परिसर पूर्णिया के कार्यालय में पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता से संबंधित तैयारियां की समीक्षा बैठक हुई।
पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता की तैयारियां को अंतिम रूप दी गई। क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु विशेष आमंत्रित टीम इस प्रकार है:- सामान्य प्रशासन इलेवन, पुलिस प्रशासन इलेवन, जनप्रतिनिधि महोदय इलेवन, डॉक्टर इलेवन, प्रेस मीडिया इलेवन, अधिवक्ता इलेवन, व्यवसायी इलेवन, बैंकर्स इलेवन, आकाशवाणी इलेवन, मारवाड़ी युवा मंच इलेवन, पूर्व व सिनियर क्रिकेटर इलेवन,एस एस बी इलेवन, आई टी बी टी इलेवन, एयर फोर्स इलेवन, भारतीय रेलवे इलेवन, आदि को विशेष रूप आमंत्रित की जा रही है।
इसके अलावा भी कई संस्था भाग लेना चाहते हैं तो वह भी ले सकते है। क्रिकेट प्रशिक्षक व आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा ने बताया कि सभी विधाओं के लिए अलग-अलग सदस्यों को जिम्मेवारी दी गई है। उन सभी सदस्यों ने समीक्षा बैठक में अपनी अपनी तैयारियों की जानकारी उपलब्ध कराई।