Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: कांग्रेस में सिरफुटौव्वल ! सदाकत आश्रम गेट पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, आरोप बड़े नेता के समर्थकों पर ही...
06-Apr-2025 01:49 PM
By First Bihar
Ram Mandir : अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को धूमधाम से हुआ था, जिसमें भगवान श्रीराम की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा भी संपन्न हुई। देशभर में रामनवमी का पर्व पूरे उल्लास से मनाया जा रहा है, लेकिन अयोध्या में इसका उत्साह और भी खास होता है। इस बार रामलला का भव्य सूर्य तिलक किया जाना है।
अब मोहित पांडे हैं मुख्य पुजारी
मंदिर के पहले मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के निधन के बाद अब रामलला की पूजा का उत्तरदायित्व पंडित मोहित पांडे को सौंपा गया है। वे अब मंदिर में रोजाना पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठानों और त्योहारों पर होने वाले विशेष आयोजनों का संचालन कर रहे हैं।
मुख्य पुजारी को कितनी तनख्वाह मिलती है?
पंडित मोहित पांडे को बतौर मुख्य पुजारी हर महीने ₹32,900 की सैलरी मिलती है। उनके साथ काम कर रहे सहायक पुजारियों को ₹31,000 मासिक वेतन दिया जाता है। पहले यह वेतन ₹25,000 और ₹20,000 हुआ करता था, जिसे हाल ही में राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा बढ़ाया गया है।
ट्रस्ट से मिलती हैं कई अतिरिक्त सुविधाएं
सिर्फ वेतन ही नहीं, ट्रस्ट की ओर से पंडित मोहित पांडे को कई अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं, जैसे: पूजा से संबंधित सभी आवश्यक सामग्री,निशुल्क आवास की सुविधा, धार्मिक आयोजनों के लिए यात्रा की व्यवस्था, विशेष पर्वों और अनुष्ठानों में सम्मानजनक भागीदारी का अवसर
पंडित मोहित पांडे का धार्मिक सफर
मोहित पांडे ने सामवेद में पारंपरिक शिक्षा प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने वेंकटेश्वर वैदिक विश्वविद्यालय से आचार्य की उपाधि प्राप्त की। कई वर्षों तक दूधेश्वर वेद विद्यापीठ में रहकर उन्होंने धर्म, वेदों और अनुष्ठानों का गहन अध्ययन किया। आज वे वैदिक ज्ञान, धार्मिक विधियों और परंपराओं में पारंगत होकर देश के सबसे प्रमुख मंदिर के मुख्य पुजारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।