बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब Patna Zoo : हाईटेक हो गया पटना जू ! ई-वाहन, QR कोड और मोबाइल ऐप से पर्यटकों को अब सीधे मिलेगी यह जानकारी; जानिए क्या है पूरा प्लान बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार की बेटी अनीषा का जलवा… अब दुनिया देखेगी सारण की कत्थक की चमक, इंटरनेशनल मंच पर बिखेरेगी जादू BIHAR BHUMI : 'कैसे बेटा हो यार ... ', विजय सिन्हा के कार्यक्रम में बुजुर्ग मां को लेकर पहुंचा युवक, भड़के डिप्टी सीएम ने कहा - माता-पिता का अपमान करता हो तो सीधे FIR करें ...
30-Sep-2019 01:05 AM
PATNA: नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाती है. मां पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कई हजार सालों तक ब्रह्मचारी रहकर घोर तपस्या की थी. उनकी इस कठिन तपस्या के कारण ही उनका नाम ब्रह्मचारिणी पड़ गया.
कैसे करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
इनका रुप अति मनोहर है और अपने भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी करनेवाली हैं. मां को चीनी का भोग लगता है और ब्राह्मण को भी दान में चीनी दी जाती है. मां ब्रह्मचारिणी की प्रतिमा के सामने पुष्प, दीपक, नैवेद्य अर्पण कर स्वच्छ कपड़े पहनें और इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें.
दधानां करपद्याभ्यामक्षमालाकमण्डल।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।
देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से कुंडली में विराजमान बुरे ग्रहों की दशा सुधरती है. इनकी पूजा से भगवान महादेव भी प्रसन्न होकर भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं.
हाथी पर सवार होकर आई है मां
आपको बता दें कि काफी काफी समय बाद शारदीय नवरात्र व्रत पूरे नौ दिन के होंगे. 29 सितंबर से शुरु हुए नवरात्र 8 अक्तूबर तक चलेगा. देवी भगवती इस बार हाथी पर सवार होकर आई हैं और घोड़े पर उनकी विदाई होगी. हाथी दिग-दिगंत का प्रतीक है. वर्षा और प्रकृति का प्रतीक भी है. हाथी की सवारी शुभ मानी गई है और यह कहा जाता है कि धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहेगी.