ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / religion / Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मेला क्षेत्र में युवा चेतना ने बौद्धिक सभा का...

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मेला क्षेत्र में युवा चेतना ने बौद्धिक सभा का किया आयोजन, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी हुए शामिल

19-Feb-2025 06:09 PM

By First Bihar

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में युवा चेतना द्वारा आयोजित बौद्धिक सभा का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, भारत सरकार के लघु, सूक्ष्म एवं माध्यम उद्योग विभाग के कैबिनेट मंत्री जीतन राम मांझी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


भारत सरकार के लघु, सूक्ष्म एवं माध्यम उद्योग विभाग के कैबिनेट मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि सनातन धर्म में सबका सम्मान है। जीतन राम मांझी ने कहा कि मैं अपने पूरे परिवार के साथ महाकुंभ आया और आम जनमानस के साथ स्नान किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। सनातन धर्म के ख़िलाफ़ किसी को नहीं बोलना चाहिए।


उन्होंने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में दिव्य महाकुंभ का आयोजन हुआ है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला और कहा कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर इशारों में हमला बोलते हुए कहा कि जब आवश्यकता पड़ता है तो तीन फकिया टीका लगाते हैं और काम निकल जाता है तो भगवान के ख़िलाफ़ हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने पिछले 40 दिनों में देश भर से आए लोगों का अद्भुत सेवा की है।


इस मौके पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि 2014 के बाद सनातन का सम्मान और बढ़ा है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि जिन लोगों को संतों से घृणा था अब वह भी कुर्ता पर जनेऊ पहनकर घूम रहे हैं। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि सनातन के खिलाफ बोलकर भारत में कोई रह नहीं सकता है।