Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
09-Mar-2025 06:08 PM
By First Bihar
Holi News 2025 : होली के त्योहार के आते ही बिहार जाने वाली ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। टाटानगर से बिहार के लिए चलने वाली ट्रेनों में सीटें न होने के कारण यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर हो रहे हैं।
शनिवार को टाटा-बक्सर एक्सप्रेस और टाटा-छपरा एक्सप्रेस में काफी भीड़ देखी गई। हालात ऐसे थे कि बोगियों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी। वहीं, साउथ बिहार एक्सप्रेस, जो शाम 6:10 बजे टाटानगर पहुंचने वाली थी, वह पांच घंटे की देरी से आई, लेकिन भीड़ कम नहीं हुई.लगातार भीड़ बढती गई|
कंफर्म टिकट न मिलने से परेशन यात्री किसी तरह जनरल डिब्बों में सफर करते नजर आए। कई लोग अपने परिजनों के साथ ट्रेन के दरवाजों और गलियारों में खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर दिखे | खासकर वरिष्ठ नागरिकों और छोटे बच्चों के साथ सफर कर रहे यात्रियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिहार को ओर जाने वाली अधिकतर ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट काफी लंबी हो गई है। टाटा-बक्सर एक्सप्रेस में 13 मार्च के लिए 100 से अधिक वेटिंग चल रही है, जबकि साउथ बिहार एक्सप्रेस में स्लीपर बुकिंग पूरी तरह फुल हो चुकी है।वहीं कंफर्म टिकट न मिलने के कारण अब यात्री बसों का सहारा ले रहे हैं, जिससे बस स्टैंड पर भीड़ में इजाफा हो रहा है।