Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
11-Mar-2025 06:00 PM
By First Bihar
Holi News 2025: होली का त्योहार नजदीक है, ऐसे में लोगों ने रंग-गुलाल उड़ाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच लोग यह भी जानना चाहते हैं कि होली के दिन मौसम का मिजाज कैसा रहेगा। आपको बता दें कि इस बार बिहार में होली के दिन गर्मी का अहसास होगा।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, होली के दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।बिहार में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। अधिकांश जिलों में दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है। रातें भी गर्म होती जा रही हैं, और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। बढ़ती गर्मी के कारण लोगों ने पंखे और कूलर का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है।
आईएमडी के मुताबिक, इस साल मार्च की शुरुआत में ही तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है। हालांकि, होली के दिन हल्का मौसम परिवर्तन हो सकता है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
कई जिलों में तापमान में गिरावट
हाल ही में बिहार के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। औरंगाबाद में सबसे अधिक 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। इसके अलावा, बक्सर में 1.5 डिग्री, भोजपुर में 0.9 डिग्री, गया में 1.8 डिग्री, डेहरी में 0.2 डिग्री, सासाराम में 2.4 डिग्री, नालंदा में 0.9 डिग्री, शेखपुरा और वैशाली में 0.8 डिग्री, वहीं मधुबनी में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।बढ़ती गर्मी के चलते मार्च में ही अप्रैल जैसी तीखी धूप का अनुभव किया जा रहा है। मंगलवार को कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन दिन में 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच तीव्र धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया। राजधानी पटना समेत कई जिलों में घरों और कार्यालयों में एसी का उपयोग लोगो ने इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।