Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: कांग्रेस में सिरफुटौव्वल ! सदाकत आश्रम गेट पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, आरोप बड़े नेता के समर्थकों पर ही...
06-Apr-2025 08:10 PM
By First Bihar
Ram Navami 2025: महाचक ग्राम वासियों द्वारा महाचक से सिढ़ शिवाला तक रामनवमी के पावन अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाला गया, जिसका आयोजन गोल इंस्टिट्यूट के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने किया।
इस शोभा यात्रा में महाचक ग्राम के अलावा नवरंगा, बुढ़ी, उपथु, भैया बीघा, मुरू बीघा, मनीबी, पियार, मीरगंज, बदरा, बदहपुर, नगरियावां, डीहुरी, डेमा, करजनी, सिढ़, दुनीचक, बीकायपुर, महादेवबीघा एवं कई अन्य गांवों के हजारों लोगों ने भाग लिया। हाथी, घोड़े और आकर्षक झांकियों ने यात्रा को और भी भव्य व मनोहारी बना दिया।
बिपिन सिंह ने नवरात्र के नौ दिनों की पूजा उपरांत राम जन्मोत्सव के दिन यह शोभा यात्रा शांति, समृद्धि और सम्पूर्ण मानवता के कल्याण हेतु आयोजित की। इस यात्रा में हिन्दू-मुस्लिम सहित सभी समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया, जो भारत की ‘विविधता में एकता’एवं गंगा-जमुनी तहज़ीव की अद्भुत मिसाल पेश करता है।
इस अवसर पर बिपिन सिंह ने कहा, “हमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों का पालन करना चाहिए और उनके पदचिन्हों पर चलकर एक आदर्श समाज की स्थापना करनी चाहिए। प्रत्येक वर्ष नवरात्र के उपरान्त रामजन्मोत्सव के उपलक्ष्य में इस शोभा-यात्रा का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर जन-कल्याण की भावना के साथ शोभा-यात्रा को सफल बनाते हैं। रामभक्ति और सांप्रदायिक सौहार्द का यह दृश्य सभी के हृदय को स्पर्श कर गया। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों और प्रतिभागियों में विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली।