ब्रेकिंग न्यूज़

सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

Home / religion / चिराग पासवान ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया पहला अर्घ्य, देश व प्रदेशवासियों की...

चिराग पासवान ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया पहला अर्घ्य, देश व प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

30-Oct-2022 06:09 PM

PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। आज के दिन छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और पूरे परिवार की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई के सांसद चिराग पासवान ने भी अपने आवास में परिवार के सदस्यों के साथ डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। चिराग पासवान की बुआ और बहन छठ कर रही हैं। अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए परिवार के सभी सदस्य घर पर बनाए गये छठ घाट पर मौजूद थे। पार्टी के भी नेता और कार्यकर्ता इस मौके पर शामिल थे।


छठ महापर्व के मौके पर चिराग पासवान ने बताया कि देश व प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं आज का ये पर्व महत्वपूर्ण है हम लोग घर पर छठ व्रत कर रहे हैं पापा भी चाहते थे कि घर पर छठ मनाया जाए। दिल्ली में भी उन्होंने घर पर छठ मनाया था। उसके बाद हमेशा उनकी चाहत रही की घर पर छठ करें तो इस बार हमलोग वो करने में सफल रहे। फुआ बहन छठ कर रही है। दिल्ली में रहने के कारण खरना में शामिल नहीं हो पाया आज दिल्ली से पटना आए हैं और अस्ताचलगामी अर्घ्य में शामिल हुए है। 


मुझे खुशी है कि पापा जहां कही भी होंगे यह जानकर खुश होंगे की घर में छठ पर्व मन रहा है। एकमात्र पर्व ऐसा है जो कही ना कही जीवन के तमाम उतार चढ़ाव को अपने में समेते रहता है किसी अन्य पर्व में डूबते सूर्य की पूजा नहीं की जाती। बल्कि कही ना कही समाप्ति का पर्याय माना जाता है लेकिन यह समाप्ति की नहीं बल्कि नये अध्याय की शुरूआत है। आज सूर्य डूबेंगे जरूर लेकिन कल इनका उदय निश्चित है।


चिराग ने कहा कि कुछ लोगों ने मेरी समाप्ति के बारे में कहना और लिखना शुरू कर दिया था लेकिन छठी मईया और भगवान सूर्य के आशीर्वाद से एक नई शुरूआत पार्टी की हुई है। यकीनन यह शुरुआत एक मजबूत और सफल है। चिराग पासवान का ही नहीं पूरी पार्टी का उदय होना निश्चित है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं की यह मेहनत है कि आज हम मजबूत स्थिति में खड़े हैं। नीतीश जी के साथ जाना मेरे लिए संभव नहीं है। जिस दल का हिस्सा नीतीश जी रहेंगे उसमें हम नहीं रहेंगे। मैं जब भी कोई भी फैसला लूंगा वो बिहार और बिहारियों के हित में होगा।  



news image


news image