ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा

बिहार विधान परिषद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने 7 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास का निरीक्षण किया। रंग-रोगन के कार्यों का जायजा लेने के बाद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बिहार न्यूज
नीतीश का नया आशियाना
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधान परिषद (MLC) से इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड स्थित अपने नए सरकारी आवास का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूरे बंगले का जायजा लिया और वहां चल रहे कामों को देखा। 


मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले नीतीश कुमार अपने नये आशियाना को देखने सात सर्कुलर रोड पहुंचे। वो एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास को छोड़कर इसी सरकारी बंगले में शिफ्ट होंगे। उन्होंने नए आवास में चल रहे रंग-रोगन के काम का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी मौजूद रहे।


गौरतलब है कि जब नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया था, तब वो खुद 7 सर्कुलर रोड स्थित इसी सरकारी बंगले में रहते थे। अब राज्यसभा जाने और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद वे इसी बंगले में रहेंगे। नए आवास में चल रहे काम को देखने के बाद मुख्यमंत्री वापस एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास लौट गये। 

टैग्स