ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू

Home / religion / बद्रीनाथ-केदारनाथ चार धाम यात्रा 2023 को लेकर जबरदस्त उत्साह, ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

बद्रीनाथ-केदारनाथ चार धाम यात्रा 2023 को लेकर जबरदस्त उत्साह, ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

11-Mar-2023 03:22 PM

By First Bihar

PATNA: चार धाम यात्रा इस साल यानी 2023 को लेकर तीर्थ यात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. हर एक दिन बदरीनाथ और केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए पंजीकरण कराने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ता ही जा रहा है. 


अगर बात करें पर्यटन विभाग के आंकड़ों की तो दरीनाथ और केदारनाथ धाम में 21 फरवरी से शुरू पंजीकरण की संख्या अब दो लाख के पार पहुंच गई है. इस बार चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को व्हैट्सएप के साथ साथ चार विकल्प दिए गए हैं. वही ये बात भी साफ कर दी गई है कि बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी तीर्थ यात्री को दर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.


बता दें 21 फरवरी से केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. चार धाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्री वेबसाइट, टोल फ्री नंबर, व्हाट्सअप नंबर पर पंजीकरण करा रहे हैं. जिसके लिए सरकार की ओर से तीर्थ यात्रियों को यात्रा पर जाने से पहले पंजीकरण के लिए चार विकल्प दिए गए हैं.


जहां श्रद्धालु वेबसाइट, व्हाट्सअप नंबर, टोल फ्री नंबर के साथ ही मोबाइल एप पर भी अपनी सुविधा के अनुसार पंजीकरण करा सकते हैं. श्रद्धालु वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर पंजीकरण करा सकते है. दूसरा विकल्प व्हाट्सअप नंबर 8394833833 पर पंजीकरण का विकल्प रहेगा. और टोल फ्री नंबर 01351364 के साथ मोबाइल एप touristcareuttarakhand को डाउनलोड कर के भी पंजीकरण कर सकते है.