ब्रेकिंग न्यूज़

मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?

Home / politics / यौन कुंठाओं से ग्रसित नीतीश ने बिहार को शर्मसार कर दिया है: बीजेपी...

यौन कुंठाओं से ग्रसित नीतीश ने बिहार को शर्मसार कर दिया है: बीजेपी की महिला विधायकों का हमला, कहा-CM का मानसिक इलाज बेहद जरूरी

23-Dec-2023 03:11 PM

By First Bihar

PATNA: दो दिन पहले पटना में एक सरकारी कार्यक्रम में महिला उद्घोषिका के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हरकतों को लेकर आज बीजेपी की महिला विधायकों ने सीएम पर तीखा हमला बोला. बीजेपी की महिला विधायकों ने आज साझा प्रेस कांफ्रेंस किया. कहा-नीतीश कुमार यौन कुंठाओं से ग्रसित होकर बेहद अभद्र हरकतें कर रहे हैं. इससे बिहार शर्मसार हो रहा है. नीतीश कुमार मानसिक तौर पर बीमार हो चुके हैं और उनका इलाज कराना बेहद जरूरी है.


बीजेपी ऑफिस में आज पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी, विधायक श्रेयसी सिंह समेत आधा दर्जन महिला विधायकों ने प्रेस कांफ्रेंस किया. पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा-हाल के दिनों में नीतीश कुमार मनोरोगी के तौर पर व्यवहार कर रहे हैं. वे महिलाओं के साथ बेहद गलत तरीके से आचरण कर रहे हैं. इससे बिहार की महिलाओं को पीड़ा हो रही है. 


रेणु देवी ने कहा कि दो दिन पहले पशु मेले में मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से एक बेहद शालीन उद्घोषिका के साथ जो व्यवहार किया वह शर्मसार करने वाला है. मुख्यमंत्री ने न सिर्फ महिला उद्घोषिका को स्पर्श किया बल्कि उनके चेहरे के पास जाकर अभद्र तरीके से बातें कहीं. वैसा कतई नहीं होना चाहिये. 


गहरी यौन कुंठा के शिकार हैं नीतीश

बीजेपी की महिला विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी गहरी यौन कुंठाओं के कारण अपनी बातों, हरकतों और सार्वजनिक हरकतों से महिलाओं को लज्जित कर रहे हैं. इससे पहले विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान नीतीश कुमार ने सदन के अंदर जो बातें कहीं और जिस तरह से इशारे किये, वह बेहद शर्मनाक था. उससे पूरे बिहार की महिलाओं ने खुद को अपमानित महसूस किया. बिहार के पुरूष भी अपने मुख्यमंत्री की हरकतों से शर्मसार हैं.


बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि पहले भी नीतीश कुमार ने एनडीए विधायक दल की बैठक में भाजपा की एक महिला विधायक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. आदिवासी तबके से आने वाली एक महिला विधायक को नीतीश कुमार ने कहा था कि आप बहुत सुंदर हैं. उस समय भी नीतीश कुमार की टिप्पणी पर एतराज जताया गया था. 


राजद से संगत का असर

भाजपा की महिला विधायकों ने कहा कि नीतीश जब तक बीजेपी के साथ थे, तब तक नियंत्रण में थे. लेकिन राजद के साथ जाने के बाद वे अनियंत्रित हो गये हैं. उनका तुरंत मानसिक जांच औऱ इलाज होना चाहिये. प्रधानमंत्री बनने की अति महत्वाकांक्षा में वे राजद के साथ चले गये. लेकिन वहां जाने पर भी इच्छा पूरी होने की कोई संभावना नहीं दिखी तो उनका मानसिक संतुलन गड़बड़ हो गया है. तभी हम वे ऐसी हरकतें कर रहे हैं.