ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Home / politics / अब यादवों और मुसलमानों के भी काम करेंगे JDU सांसद : फजीहत के...

अब यादवों और मुसलमानों के भी काम करेंगे JDU सांसद : फजीहत के बाद बदले देवेशचंद्र ठाकुर के बोल

19-Jun-2024 05:35 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI : लोकसभा चुनाव में यादवों और मुसलमानों के साथ-साथ कुशवाहा समाज का वोट नहीं मिलने पर भड़के जेडीयू सांसद देवेशचंद्र ठाकुर ने खुले मंच से कह दिया था कि वह यादवों और मुसलमानों का कोई काम नहीं करेंगे। जेडीयू सांसद के इस बयान के बाद सियासत गरमा गई और वह विपक्ष के साथ-साथ अपनी पार्टी के भी निशाने पर आ गए। मीडिया में हुई फजीहत के बाद अब देवेशचंद्र ठाकुर के बोल बदल गए हैं और उन्होंने यू-टर्न मार दिया है।


दरअसल, सीतामढ़ी के जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने यादव और मुसलमान का काम नहीं करने की बात कहकर अपनी भारी फजीहत कराने के बाद सफाई दी है। जेडीयू सांसद ने कहा है कि उनके अंदर जो एक तकलीफ और दुख था उसको उन्होंने व्यक्त किया था। जदयू के सांसद देवेंद्र ठाकुर ने कहा है कि वह यादव और मुसलमान का काम भी करेंगे और आज ही उन्होंने मुस्लिम सामुदायिक के एक व्यक्ति का काम कराया है।


यादव और मुसलमानों का काम नहीं करने की बात कहकर पार्टी के निशाने पर आए जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने बुधवार को आनन-फानन में अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि उनके यहां सभी जाति और धर्म के लोगों का स्वागत है। वह सभी का काम करेंगे हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इतने दिनों तक यादव और मुसलमान का काम किया लेकिन यादव और मुस्लिम समाज के लोगों ने चुनाव में उन्हें वोट नहीं दिया।