ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल

Waqf bill :"बीजेपी जो चाहती है, वही करती है" कांग्रेस सांसद का छलका दर्द!

Waqf bill : वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 के संसद से पारित होने पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि यह विधेयक भाजपा के सांप्रदायिक एजेंडे का हिस्सा है और इसका उद्देश्य केवल वोटों का ध्रुवीकरण करना है।

04-Apr-2025 07:32 PM

By First Bihar

Waqf bill : संसद में वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इस फैसले को अदालत में चुनौती देंगे और इसे सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएंगे।


बिहार के कटिहार से सांसद तारिक अनवर ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की इस बिल के खिलाफ की गई कोशिशों की सराहना की। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास नहीं रखती और सिर्फ वोटों के ध्रुवीकरण के लिए काम कर रही है। उनका कहना था कि बीजेपी ने लोकतंत्र, संविधान और परंपराओं की अनदेखी करते हुए केवल अपने राजनीतिक फायदे के लिए यह कदम उठाया है।

"बीजेपी बहुमत में है, जो चाहती है वो करती है"

तारिक अनवर ने सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी अब पूरी तरह बहुसंख्यकवादी सोच के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा, "बीजेपी का मानना है कि चूंकि वह बहुमत में है, इसलिए वह जो चाहे कर सकती है। वह संविधान, परंपरा और संस्कृति को नष्ट कर सकती है। उनका उद्देश्य सिर्फ समाज में विभाजन और नफरत फैलाना है।"


कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी

कांग्रेस नेता ने वक्फ बिल को सांप्रदायिक एजेंडे का हिस्सा करार देते हुए कहा कि यह न तो मुस्लिम समुदाय के हित में है और न ही देश के। उन्होंने बताया कि इस बिल को न्यायालय में चुनौती दी जाएगी और कांग्रेस इसे सुप्रीम कोर्ट तक लेकर जाएगी। अनवर ने स्पष्ट किया कि इससे पहले भी अगर कोई मामला वक्फ बोर्ड में नहीं सुलझता था, तो वह ट्राइब्यूनल के बाद हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जा सकता था।


सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद

इस बीच, बिहार के किशनगंज से कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर वक्फ संशोधन विधेयक को मुस्लिम समुदाय के प्रति भेदभावपूर्ण और उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करने वाला बताया है। जावेद वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर बनी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के सदस्य भी रह चुके हैं और लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक की भूमिका निभा रहे हैं। इस बिल पर जारी विवाद के बीच कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की आगे की रणनीति क्या होगी, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।