ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / politics / ‘विपक्षी मिलकर चुनाव लड़ते तब भी परिणाम यही होते.. भ्रम में न रहें...

‘विपक्षी मिलकर चुनाव लड़ते तब भी परिणाम यही होते.. भ्रम में न रहें JDU-RJD’ सुशील मोदी का हमला

04-Dec-2023 07:01 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की शानदार जीत और कांग्रेस की करारी हार पर कहा है कि यदि इंडी गठबंधन के सभी दल मिल कर चुनाव लड़ते, तब भी यही परिणाम आते।


सुशील मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की नीति, नीयत और गारंटी पर देश की जनता का इतना मजबूत भरोसा है कि 2024 में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार मोदी सरकार तय है। जदयू,राजद, सपा इस भ्रम में बिल्कुल न रहें कि वे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनाव परिणाम पर कोई असर डाल पाते। कांग्रेस अगर इनको साथ लेती तो उसकी स्थिति और खराब होती। कांग्रेस ने तीन हिंदी प्रदेशों में बोझ बनने वाले दलों से दूरी बना कर बुद्धिमानी ही की है।


उन्होंने कहा कि जदयू ने मध्य प्रदेश में 10 उम्मीदवार खड़े कर और उन सबकी जमानत जब्त करा कर देख लिया कि बिहार के बाहर उनकी हैसियत एक सीट जीतने की भी नहीं है, लेकिन किसी को बड़बोले दावे करने और दिन में सपने देखने से तो कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि 28 में से 12 राज्यों में अब अकेले भाजपा की सरकार है। देश की 41 फीसद आबादी पर पार्टी का शासन है।


वहीं कांग्रेस हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना बस तीन राज्यों में सिमट गई है। देश पर 55 साल तक एकछत्र राज करने वाली कांग्रेस का शासन केवल 8.51 फीसद आबादी पर बचा है। तेलंगाना में भाजपा की सीट एक से बढ कर आठ हो गई। वहां 14 फीसद वोट शेयर के साथ सीटों में 8 गुना वृद्धि कोई छोटी सफलता नहीं है।