ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Home / politics / विधानसभा में माननीयों को पीटने वाले दोषी अधिकारियों पर होगा एक्शन, स्पीकर विजय...

विधानसभा में माननीयों को पीटने वाले दोषी अधिकारियों पर होगा एक्शन, स्पीकर विजय कुमार सिन्हा बोले.. सदन में विधायकों को डरने की जरूरत नहीं

17-Jul-2021 07:10 AM

PATNA : बिहार विधानसभा में पिछले सत्र के दौरान माननीयों की पिटाई के मामले में दोषी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया जाएगा। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि जांच चल रही है और रिपोर्ट आने के बाद माननीय सदस्यों के खिलाफ गलत आचरण करने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई होकर रहेगी। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि आसन सबका संरक्षक है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में सदन की मर्यादा सर्वोपरि है। दलगत भावना से ऊपर उठकर हमने बतौर बिहार विधानसभा अध्यक्ष हमेशा काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। 


आगामी 26 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र को लेकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि सदन सुचारू तरीके से चले इसके लिए वह प्रयासरत रहेंगे। बजट सत्र के दौरान भी सदन में विधायी कार्य अच्छे तरीके से निपटाए गए। माननीय सदस्यों के सवालों का जवाब भी भरपूर आया लेकिन एक दिन की हुई घटना से सदन की छवि को नुकसान पहुंचा। इस मामले में आचार्य समिति जांच कर रही है साथ ही साथ विधानसभा के निर्देश पर पदाधिकारियों को भी जांच का जिम्मा दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विधायकों के साथ मारपीट करने वाले दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तरफ से पत्र लिखे जाने और यह आशंका जताए जाने पर की विधायकों को सदन में आने से डर लगता है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सदन में आने से किसी को डरने की जरूरत नहीं है। यह लोकतंत्र का मंदिर है और विधानसभा के अंदर किसी को डरने की आवश्यकता नहीं। स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ऐसे लोग जिन्होंने गलत नहीं किया उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन करने में कोई भय नहीं होना चाहिए। आपको बता दें कि विधायकों की पिटाई के मसले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पिछले दिनों विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा था। इस पत्र में मानसून सत्र के दौरान विधायकों के डरे होने की बात कही गई थी।