Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
23-Jun-2022 09:39 PM
PATNA : बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र कल यानी शुक्रवार से शुरू हो रहा है। मानसून सत्र को लेकर आज जनता दल यूनाइटेड विधानमंडल दल की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस बैठक में जेडीयू कोटे के सभी मंत्री, विधायक और विधान पार्षद मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में इस बात को लेकर रणनीति बनी कि छोटे मानसून सत्र के दौरान पार्टी की प्राथमिकताएं क्या होंगी।
कल से शुरू हो रहा विधानमंडल का मानसून सत्र आगामी 30 जून तक चलेगा। शनिवार और रविवार को सदन की कार्यवाही नहीं होगी। केवल 5 दिनों के इस छोटे सत्र के दौरान यूं तो सत्तापक्ष के सामने बहुत ज्यादा चुनौतियां नहीं होंगी लेकिन हालिया वक्त में बीजेपी का रुख देखते हुए जेडीयू विपक्ष से ज्यादा सहयोगी दलों को लेकर सतर्क रहेगा। जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक में इस बात को लेकर सहमति बनेगी। बैठक में तय हुआ की सरकार के सकारात्मक कामों की चर्चा सदन के अंदर की जाए साथ ही साथ सत्र के दौरान यह कोशिश भी रहे कि बिहार में नीतीश मॉडल के तहत जो काम किया है उसे ना केवल विपक्ष के सामने रखा जाए बल्कि जरूरत पड़ने पर सहयोगी दलों को भी इसका एहसास कराया जाए।
बिहार में जातीय जनगणना के ऊपर मन मारकर सहमति देने वाली बीजेपी अग्निपथ योजना के सवाल पर जेडीयू के सामने झुकने को तैयार नहीं। विपक्षी दल और जेडीयू अगर इस मसले को विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान छेड़ते हैं तो जाहिर तौर पर इसे लेकर बीजेपी भी जवाब देने को तैयार बैठी है। ऐसे में मानसून सत्र बेहद दिलचस्प होने वाला है जेडीयू को भी इस बात का अंदाजा है लिहाजा आज विधानमंडल दल की बैठक में इन मुद्दों की चर्चा हुई।