ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / politics / विधान परिषद में आज : पटना में सब्जी मार्केट बनाने का मामला सदन...

विधान परिषद में आज : पटना में सब्जी मार्केट बनाने का मामला सदन में उठेगा

04-Mar-2021 07:39 AM

PATNA : बिहार विधान परिषद में आज कई अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा होगी। विधान परिषद की कार्यवाही 12 बजे प्रश्नोत्तरकाल के साथ शुरू होगी। सबसे पहले अल्पसूचित प्रश्न लिए जाएंगे और उसके बाद सदन में तारांकित प्रश्नों पर सरकार का जवाब होगा।


बिहार विधान परिषद में आज राजधानी पटना में सब्जी मार्केट खोलने के लिए जमीन उपलब्ध कराने का मामला उठेगा। ध्यानाकर्षण के जरिए पटना में सब्जी मार्केट बनाये जाने में देरी का मामला सदन में उठेगा। इसके अलावा सीतामढ़ी जिले में पुपरी-चोरौत पथ के पुनर्निर्माण का मामला भी ध्यानाकर्षण के जरिये सदन में आएगा। पटना के न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इलाज की सुविधाओं में इजाफा किये जाने का मामला भी सदन में ध्यानाकर्षण के माध्यम से आएगा। 


विधान परिषद में आज शिक्षा विभाग के बजट पर चर्चा होगी। शिक्षा के साथ-साथ विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के बजट पर चर्चा और उस पर सरकार का जवाब होगा।