Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
24-Dec-2023 08:59 PM
By First Bihar
VAISHALI: संगठन को मजबुत बनाने के लिए लोजपा (रामविलास) वैशाली और मुजफ्फरपुर में लगातार जन सभाएं कर रही है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रचार प्रसार प्रमुख एवं जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह खुद एक-एक लोगों से मिल रहे हैं और लोजपा रामविलास पार्टी के विचारधारा से जुड़ने की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में पारु प्रखंड के पारु उत्तरी, पारु दक्षिणी और रामपुर कैशो उर्फ़ मलाही पंचायत में संजय कुमार सिंह ने जनसभाओं को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार फर्स्ट एंड बिहारी फर्स्ट के विजन को विस्तार रूप से बताया। पारु प्रखंड के सभी लोगों को लोक जनशक्ति (रामविलास) की विचार धारा से जुड़ने की अपील की और संगठन को मजबूत बनाने की बात दोहराई। इस मौके पर प्रखंड पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य लोगों को संजय कुमार सिंह ने समानित किया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान उमेश कुमार प्रखंड प्रधान महासचिव मौजूद रहे। वही पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम, वार्ड सदस्य सगीर आलम, मुखिया नेयाज़ अहमद और शिवालक पासवान, इमाम बख़्श, मोहम्द वसीम, मोहम्द नसीम, मोहम्द सैफ, अशोक कुमार समेत कई गणमान्य मौजूद थे।
संजय कुमार सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे यहां के मजदूर दूसरे प्रदेशों में काम करने जाते हैं लेकिन बाहर के लोग बिहार में काम करने नहीं आते हैं। इसका कारण यह है कि यहां कल कारखाना नहीं है रोजगार का कोई साधन नहीं है। मोतीपुर चीनी मील वर्षों से बंद पड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नये उद्योग धंधे की बात करते हैं लेकिन पुराने उद्योग धंधे को बंद कर रहे है। इनको सिर्फ वोट की राजनीति आती है। ये पूरे समाज को जातीय गणना कराके जातियों में विभक्त कर दिये है।
संजय सिंह ने कहा कि लोगों को लड़ाना अंग्रेजों का काम था वही काम आज नीतीश कुमार कर रहे हैं। फूट डालो शासन करने का काम बिहार के मुख्यमंत्री कर रहे है। ये कभी राजद तो कभी बीजेपी के साथ मिल जाते है। जो इनको सब्जबाग दिखाता है जो कहता है कि आपकी कुर्सी सुरक्षित रहेगी उन्ही की गोदी में जाकर बैठ जाते है। इसलिए आप सभी लोगों से विनम्र प्रार्थना करता हूं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वोट मत दीजिएगा नहीं तो समाज का विकास नहीं होगा बिहार का विकास नहीं होगा। यदि विकसित बिहार बनाना चाहते हैं और बिहार का विकास करना चाहते हैं तो चिराग पासवान जैसे नौजवान को मदद करना होगा। चिराग पासवान के विचारधारा को पहले समझिये तभी वोट दीजिएगा।