Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
24-Jan-2024 03:23 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: वैशाली लोकसभा के सरैया प्रखंड के पंचायत खैरा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख एवं जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने जनसभा का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट को विस्तार रूप से बताया। सरैया प्रखंड के सभी लोगों से संजय कुमार सिंह ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विचार धारा से जुड़ने को कहा और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।
इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए संजय कुमार सिंह ने कहा कि जब तक शिक्षा व्यवस्था बेहतर नहीं होगा तब तक समाज का विकास नहीं हो सकता है। हमारे बच्चे यदि शिक्षित नहीं होंगे तो हमारा विकास नहीं होगा। आज अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए यहां के बच्चों को बाहर जाना पड़ता है यहां बेहतर शिक्षा की व्यवस्था नहीं है। बच्चों के बिहार से बाहर जाने के कारण यहां का पैसा दूसरे प्रदेशों में कोचिंग के नाम चला जाता है।
यदि यहां शिक्षा की बेहतर व्यवस्था हो जाए तो बच्चे बाहर नहीं जाएंगे और जो पैसा कोचिंग और कॉलेज के नाम पर बाहर जा रहा है वो बिहार में ही रहेगा। बच्चे भी परेशानियों से बच जाएगे। बिहार में ही रहकर उच्च शिक्षा हासिल करेंगे और अपने भविष्य बना पाएंगे। संजय कुमार सिंह का कहना था कि हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की यही सोच है कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बिहार में बेहतर की जाए ताकि कोई भी व्यक्ति इसके लिए दूसरे प्रदेश का रुख ना कर सके। संजय सिंह ने बताया कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के विजन पर उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान काम कर रहे हैं।
इस दौरान संजय कुमार सिंह ने प्रखंड, पंचायत अध्यक्ष एवं गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया। इस पूरे कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष बीरेंद्र शाह और पंचायत अध्यक्ष सुजीत कुमार मौजूद रहे। साथ ही प्रखंड अध्यक्ष बीरेंद्र साह ने पंचायत अध्यक्ष सुजीत कुमार को बूथ कमेटी बनाकर देने को कहा। इस अवसर पर बैद्यनाथ कुमार साह, अनिल कुमार, हरेंद्र साह, रामबाबू राय, रवि कुमार, दीपक साह, करण कुमार एवं अन्य लोग भी इस सभा में मौजूद थे।
