Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल
10-Apr-2025 01:03 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Mayawati: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीएसपी सुप्रीमो मायावती की भतीजी ने अपनी सास और हापुड़ नगर पालिका की चैयरमैन पुष्पा देवी समेत 7 लोगों पर दहेज़ उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है। कोर्ट के आदेश के बाद हापुड़ कोतवाली में पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी, ननद और मौसा पर केस दर्ज किया गया है। मायावती की भतीजी एलिस ने 50 लाख दहेज और एक फ्लैट मांगने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने पति विशाल को नपुंसक भी बताया है।
एलिस ने आरोप लगाते हुए कहा कि 9 नवंबर 2023 को उसकी शादी विशाल पुत्र श्रीपाल से हुई थी। शादी के बाद से ही पति विशाल, ससुर श्रीपाल सिंह, सास पुष्पा देवी, जेठ भूपेन्द्र उर्फ मोनू, जेठानी निशा, ननद शिवनी और मौसा ससुर अखिलेश ने दहेज की मांग शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक ससुराल वाले गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक फ्लैट और 50 लाख रुपए की की मांग कर रहे थे।
पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुरालवालों का कहना था कि मायावती बहुजन समाज पार्टी की कर्ताधर्ता हैं और उनके पास बहुत पैसे हैं। इसलिए एक फ्लैट और 50 लाख रूपए की व्यवस्था कर दो। मना करने पर पीड़िता के साथ मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इतना ही नहीं पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका पति बॉडी बिल्डिंग के लिए एस्ट्रॉयड का इंजेक्शन लेता है, जिसकी जानकारी उसके परिवार वालों को थी, लेकिन उसे नहीं बताया गया।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एस्ट्रॉयड का इंजेक्शन लेने की वजह से उनका पति नपुंसक हो गया था। जिसकी वजह से वह अब अलग रहता है। जिस कारण पीड़िता का वैवाहिक जीवन बर्बाद हो चुका है। कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली हापुड़ में BNS की धारा 85, 316, 318, 111, 115, 74, 75, 76, 64, 351, 352 w 3/4, 173 (4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।