पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
29-Apr-2022 08:34 PM
PATNA: जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. उपेंद्र कुशवाहा की सुरक्षा को लेकर सरकार को मिले फीडबैक के बाद ये फैसला लिया गया है. जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष अब बिहार पुलिस के खास कमांडों दस्ता के काफिले के साथ चलेंगे।
नीतीश सरकार ने आज उपेंद्र कुशवाहा को वाई प्लस सुरक्षा की सुविधा देने का आदेश जारी कर दिया है। बिहार सरकार के गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
सरकार के विशेष सचिव विकास वैभव ने पुलिस महानिदेशक एवं अपर पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) पटना को पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने की जानकारी दी।
21 अप्रैल 2022 को राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में यह अनुशंसा की गयी थी कि बिहार विधान परिषद सदस्य, पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्री मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा को Y+Plus श्रेणी की सुरक्षा प्रदान किया जाए।
सरकार के विशेष सचिव विकास वैभव ने बिहार पुलिस महानिदेशक एवं अपर पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) पटना को राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में राज्य सरकार के द्वारा लिए गये उपयुक्त निर्णय के आलोक में वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्देश दिया।
