बिहार में खौफनाक साजिश का पर्दाफाश: गीदड़ के हमले का झूठा नाटक रचकर पति ने की थी पत्नी की हत्या BIHAR NEWS : चौंकाने वाला मामला! सत्याग्रह एक्सप्रेस में छत से टपकी शराब की बोतलें, बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करों का नया तरीका आया सामने Bihar Health News : गांव-गांव डॉक्टर जैसी सुविधा! अब आशा-जीविका दीदी करेंगी बीमारी की पहचान, AI से होगी निगरानी Bihar Railway : बिहार के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 137 KM नई रेल लाइन से जुड़ेगा शहर , 621 करोड़ की परियोजना से बदलेगी अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी! BIHAR POLICE : “पुलिस ने मारा” की अफवाह… और फिर तांडव, छीनी SLR राइफल ! CCTV से सामने आया सच, जानिए फलका थाना कांड ममाले का क्या है असली कहानी Bihar Politics : इस्तीफे से पहले बड़ा दांव! दिल्ली में इस दिन नीतीश कुमार की हाई लेवल मीटिंग, क्या इस बैठक में तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री ? BIHAR NEWS : ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में 12 साल के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा- ये हादसा नहीं हत्या BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार
23-Nov-2024 07:27 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। चारों सीटों पर NDA ने जीत हासिल की है। इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। वो एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा रहे है मिठाईया खिला रहे हैं। वही आतिशबाजी भी कर रहे हैं। उपचुनाव में करारी हार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। कहा कि किसी भी कीमत पर 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बिहार में नहीं बनेगी। झारखंड के बाद अब बिहार की बारी है।
कोलकाता से पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार-झारखंड सब जगह के परिणाम आ चुका हैं। जो प्रेम, विश्वास और जो जन समर्थन झारखंड के लोगों ने दिया है इसके लिए हम वहां की जनता का आभारी है। पिछली बार एक सीट मात्र जीत पाए थे। इस बार राष्ट्रीय जनता दल ने झारखंड में बहुत अच्छा परफोर्मेंस किया है। लगातार हमलोगों की प्रयास रही थी कि जितने सीट पर लड़े उसे जीते। झारखंड में 4 सीट हमलोगों ने जीते हैं। एक-दो सीट पर बहुत कम मार्जिन पर हार हुई हैं।
तेजस्वी ने कहा कि झारखंड में हमलोग जीते हैं बहुत ही प्रचंड बहुमत के साथ हेमंत सोरेन झारखंड के सीएम बने हैं। उनकों हम धन्यवाद देते है। बिहार विधानसभा उपचुनाव के चारों सीटों को अब 2025 के विधानसभा में हम जीतेंगे। चुनाव में हार जीत चलती रहती है हम और मजबूती के साथ आगे चुनाव लड़ेंगे। 2025 में महागठबंधन की सरकार बनना तय है। झारखंड के बाद अब बिहार की बारी है।
उन्होंने कहा कि अभी कुछ महीने पहले लोकसभा की सीट को हमलोगों ने जीता है। हमलोगों को तैयारी करने का मौका मिला है जो कमी होगी उसे दूर करेंगे। किसी भी किमत पर बिहार में एनडीए की सरकार नहीं बनेगी।
बता दें कि इमामगंज से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी जीत गई है। दीपा मांझी ने आरजेडी के प्रत्याशी रौशन मांझी को 5,945 वोटों से हरा दिया है वही तरारी से बाहुबली सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत ने भी जीत दर्ज करायी है। विशाल प्रशांत 10 हजार से ज्यादा वोट से माले प्रत्याशी को पराजित कर दिया है।
वही बेलागंज से जदयू की प्रत्याशी मनोरमा देवी ने भी जीत दर्ज करायी है। मनोरमा देवी ने आरजेडी प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह को 21,391 वोटों से हरा दिया है। वही रामगढ़ में बीजेपी के अशोक कुमार सिंह जीत गये हैं। रामगढ़ में बसपा के सतीश सिंह यादव दूसरे स्थान पर रहे जबकि आरजेडी के अजित सिंह तीसरे नंबर पर रहे।