ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल

Home / politics / Union Budget 2026: ‘यह पुराने सामान को नए डिब्बे में परोसने जैसा’, केंद्रीय...

Union Budget 2026: ‘यह पुराने सामान को नए डिब्बे में परोसने जैसा’, केंद्रीय बजट 2026 पर रोहिणी आचार्य का हमला

Union Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 पर राजद नेता रोहिणी आचार्य ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बजट पुराने सामान को नए डिब्बे में परोसने जैसा है। रोजगार और बिहार के लिए विशेष पैकेज पर सवाल उठाए।

01-Feb-2026 02:48 PM

By FIRST BIHAR

Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार, 1 फरवरी 2026 को संसद में केंद्रीय बजट पेश किया। बजट में कई घोषणाएं की गईं, लेकिन आम जनता को कोई बड़ी राहत नहीं मिलने को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। सत्ता पक्ष जहां इस बजट को देश की अर्थव्यवस्था के लिए सही बता रहा है, वहीं विपक्षी दल इसे निराशाजनक करार दे रहे हैं।


इसी कड़ी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी और राजद नेता रोहिणी आचार्य ने भी केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बजट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे “पुराने सामान को नए डिब्बे में नए लेबल के साथ परोसने” जैसा बताया।


रोहिणी आचार्य ने लिखा कि बजट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी कैसे होगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल कंटेंट क्रिएशन को बढ़ावा देने की बात जरूर की गई है, लेकिन देश की शिक्षित और गैर-शिक्षित युवा आबादी के लिए वास्तविक रूप से रोजगार कैसे और किन-किन क्षेत्रों में सृजित होंगे, इस पर कोई ठोस रोडमैप नहीं है।


उन्होंने आगे कहा कि देश की सबसे गंभीर समस्या रोजगार है, लेकिन बजट में इस मुद्दे पर भी स्पष्ट दिशा दिखाई नहीं देती। इसके साथ ही रोहिणी आचार्य ने बिहार के लिए विशेष पैकेज की पुरानी मांग को दोहराते हुए कहा कि बाढ़ प्रबंधन, बाढ़ की रोकथाम, बाढ़ के बाद पुनर्वास और सिंचाई संसाधनों के निर्माण एवं विकास के लिए बजटीय प्रावधान न होना बेहद निराशाजनक है।