Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
19-Oct-2025 02:01 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जन सुराज पार्टी ने सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है, लेकिन टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी के भीतर ही असंतोष और विरोध तेज हो गया है। कई विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर के खिलाफ कार्यकर्ता खुलकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में टिकट वितरण को लेकर भारी विवाद हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिन नेताओं को प्रशांत किशोर ने पहले टिकट का आश्वासन दिया था, उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। इस सीट से मनकेश्वर सिंह को टिकट दिए जाने के खिलाफ जन सुराज कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर विरोध जताया।
नाराज़ कार्यकर्ताओं ने जन सुराज के बैनर, झंडे, पोस्टर और पंपलेट जला दिए। इतना ही नहीं, नवगछिया में नेशनल हाईवे पर कागजातों में आगजनी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे नेताओं का आरोप है कि कई सीटों पर पैसे लेकर उम्मीदवारों को टिकट दिए गए हैं। उनका कहना है कि भागलपुर समेत बिहार के कई विधानसभा क्षेत्रों में योग्य कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर पैसे वाले लोगों को टिकट बांटे गए।
एक नेता ने बताया कि हम लोग पिछले कई महीनों से मेहनत कर रहे थे। तीन से चार नाम भेजे गए थे, लाखों रुपये खर्च किए गए। लेकिन अंत में जिसे किसी ने नहीं पहचाना, उसे पैसे के बल पर टिकट दे दिया गया। इसी तरह नाथनगर विधानसभा सीट पर भी कार्यकर्ताओं ने असंतोष जताया।
उनका कहना है कि जो लोग महीनों से पार्टी के लिए काम कर रहे थे, उन्हें दरकिनार कर पिछले दरवाजे से आए व्यक्ति को टिकट दे दिया गया। हालांकि इस मामले में अब तक प्रशांत किशोर या जन सुराज की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।