महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान
12-Jun-2023 08:08 AM
By First Bihar
PATNA: गुजरात के लोगों को ठग बताने के आरोप में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ समन भेजने पर आज अहमदाबाद की मेट्रो कोर्ट में सुनवाई होनी है. इस ममाले में अहमदाबाद के अपर मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट डीजे परमार की कोर्ट में आज तीसरी बार सुनवाई होगी. सुनवाई गुजरात के सामाजिक कार्यकर्ता और व्यवसायी हरेश मेहता की याचिका पर भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत ये सुनावई होनी है.
बता दें याचिकाकर्ता ने कोर्ट में जो सबूत पेश किए हैं. जिसको लेकर आज सुनवाई होनी है. जिसके बाद यह तय होगा कि तेजस्वी यादव को समन भेजा जाए या नहीं. मेहता के वकील पीआर पटेल ने कोर्ट में एक कॉम्पैक्ट डिस्क और एक पेन ड्राइव साक्ष्य के रूप में पेश किया है. जिसमें तेजस्वी यादव की कथित टिप्पणी के रिकॉर्ड हैं.
गौरतलब हो कि डिप्टी सीएम ने पटना में कहा था कि मौजूदा हालात में देखें तो सिर्फ गुजराती ही ठग होते हैं. उन्हें भी माफ कर दिया जाता है. इस बयान के बाद गुजरात के व्यापारी हरेश मेहता ने बयान पर आपत्ति जताते हुए केस दर्ज कराया था. जिसके बाद कोर्ट ने इस केस में सुनवाई के लिए पहले 1 मई की तारीख तय की थी. जिसकी अगली तारीख 8 मई और उसके बाद 19 मई तय की गई थी.