ब्रेकिंग
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकार

Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

बिहार के मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट की वारदात ने सनसनी फैला दी। हथियारबंद बदमाश 1.30 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के समय CCTV बंद था, जिससे साजिश की आशंका गहरा गई है।

Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Bank Loot : बिहार में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। ताजा घटना मधेपुरा जिले की है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक, यह घटना मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र के मुरहो स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में हुई। बताया जा रहा है कि हथियारबंद अपराधी अचानक बैंक में घुस आए और कर्मचारियों को बंदूक के बल पर डराते हुए करीब 1 लाख 30 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्होंने पहले बैंक का माहौल भांपा, फिर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बैंक में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।


सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि जिस समय लूट की घटना हुई, उस दौरान बैंक में मेंटेनेंस का काम चल रहा था। इसी वजह से बैंक के सीसीटीवी कैमरे बंद थे। अपराधियों ने इसी कमजोरी का फायदा उठाया और बिना किसी पहचान के आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। अब यही बिंदु पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल बनकर उभर रहा है।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। एएसपी ने बताया कि बैंक मैनेजर के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही तकनीकी टीम को भी जांच में लगाया गया है ताकि अपराधियों की जल्द पहचान की जा सके।


इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े बैंक जैसी सुरक्षित जगह पर इस तरह की लूट की घटना होना पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। वहीं कुछ लोग बैंक स्टाफ की भूमिका पर भी संदेह जता रहे हैं। उनका कहना है कि लगातार तीन दिनों तक बैंक का सीसीटीवी सिस्टम बंद रहना महज संयोग नहीं हो सकता, बल्कि इसमें किसी अंदरूनी मिलीभगत की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।


फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर बैंक सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले का खुलासा कब तक कर पाती है और दोषियों को सजा दिलाने में कितनी सफल होती है।