ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति

Home / politics / तेजप्रताप का पक्ष लेते हुए बोले मंगल पांडेय, बड़े बेटे के अधिकार को...

तेजप्रताप का पक्ष लेते हुए बोले मंगल पांडेय, बड़े बेटे के अधिकार को छिना जा रहा है, उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए

03-Oct-2021 08:24 PM

By SABNAM KHAN

KISHANGANJ: किशनगंज दौरे के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला। आरजेडी प्रदेश कार्यालय में रविवार को चिकित्सा प्रकोष्ठ के साथ तेजस्वी के संवाद कार्यक्रम पर मंगल पांडेय ने चुटकी लेते हुए कहा कि तेजस्वी सिर्फ संवाद ही कर सकते हैं। जनता के लिए कोई काम नहीं कर सकते। क्योंकि जब बिहार की जनता को उनकी जरूरत होती है तब वो बिहार में दिखाई नहीं देते। वही तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप का पक्ष लेते हुए कहा कि तेजप्रताप जी के साथ कही ना कही परिवार के अंदर अन्याय होता दिख रहा है। बड़े बेटे के अधिकार को कही ना कही छिना जा रहा है। ऐसे में स्वाभाविक है कि तेजप्रताप को जरूर तकलीफ होगी। 


शनिवार को पटना में आयोजित छात्र संगठन के वर्कशॉप कार्यक्रम में तेजप्रताप ने जो बाते मंच से कही उस पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने तेजप्रताप का पक्ष लेते हुए कहा कि तेज प्रताप को उनका अधिकार मिलना चाहिए। लालू प्रसाद यादव को बंधक बनाकर रखे जाने के तेजप्रताप के बयान पर मंगल पांडेय ने कहा कि हर परिवार में बड़े बेटे का एक अधिकार होता है। इस मामले में तेजप्रताप को दरकिनार किया जा रहा है जो गलत है। चाहे सामाजिक व्यवस्था हो या प्रशासनिक व्यवस्था हो सभी में बड़े बेटे को उत्तराधिकारी बनाया जाता है। लेकिन परिवार के लोगों ने जिस तरह उन्हें दरकिनार किया है। वो उचित नहीं है। तेजप्रताप का पक्ष लेते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए।


स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने तेजप्रताप का पक्ष लेते हुए यह भी कहा कि किसी भी घर का जो बड़ा बेटा होता है  उसका एक अलग अधिकार होता है। पहले से खासकर यह परंपरा रही है यदि उत्तराधिकारी बनाया जाता है तो बड़े बेटे को प्राथमिकता दी जाती है। बड़ा बेटा यदि इनकार कर दे तब यह अलग बात है। लेकिन बड़े बेटे को दरकिनार किया जाए यह कतई उचित नहीं है। 


मंगल पांडेय ने कहा कि मैं आज से नहीं शुरू से ही इस पक्ष में रहा हूं की तेजप्रताप जी के साथ परिवार के अंदर न्याय हो रहा है। उनके साथ न्याय होनी चाहिए। उन्हे वो अधिकार मिलना चाहिए जो एक बड़े बेटे के नाते हर किसी को मिलते हैं। उसमें किसी को भी दखलअंदाजी नहीं करनी चाहिए। मंगल पांडेय ने कहा कि यह उनके परिवार का मामला है एक भारतीय परंपरा में रहने वाले व्यक्ति के नाते मैं जो महसूस कर रहा हूं वो मैं कह रहा हूं। तेजप्रताप जी के साथ कही ना कही परिवार के अंदर अन्याय होता दिख रहा है। बड़े बेटे के अधिकार को कही ना कही छिना जा रहा है। ऐसे में स्वाभाविक है कि तेजप्रताप को जरूर तकलीफ होगी।