ब्रेकिंग न्यूज़

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल

Tejaswi Yadav: सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी यादव, बीजेपी नेता का वीडियो शेयर कर बोला हमला; BJP ने पूछा- कहां तुम चले गए?

लंबे समय बाद सोशल मीडिया पर सक्रिय हुए तेजस्वी यादव ने उत्तराखंड के एक बीजेपी नेता के विवादित बयान का वीडियो साझा कर भाजपा पर महिलाओं को लेकर विषैली सोच का आरोप लगाया। वहीं भाजपा ने तेजस्वी पर पलटवार करते हुए उन्हें ‘लापता’ बताया।

Bihar Politics

02-Jan-2026 07:44 PM

By FIRST BIHAR

Tejaswi Yadav: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र को बीच में ही छोड़कर राज्य से बाहर गए तेजस्वी यादव लंबे समय के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं। यूं तो हर दिन सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर हमला बोलने वाले तेजस्वी बिहार चुनाव के बाद से खामोश हो गए थे लेकिन अब एक बार फिर से वह एक्टिव होते दिख रहे हैं। 


दरअसल, लंबे समय के बाद तेजस्वी यादव सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी ने उत्तराखंड के बीजेपी नेता के विवादित बयान वाला वीडियो एक्श पर शेयर किया है और जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा है कि बीजेपी की सोच महिलाओं के प्रति हमेशा से विषैली रही है।


उन्होंने एक्स पर 39 सेकंड का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “BJP नेता कह रहे है कि 10 हजार ₹ में महिलाओं का वोट खरीदने के बाद अब बिहार से ₹20-25 हजार में लड़की ले आएंगे।भाजपाइयों की बिहार और महिलाओं के प्रति सदा से ही ऐसी विषैली सोच रही है”।


उधर, बीजेपी ने भी तेजस्वी पर हमला बोला है और उन्हें लापता घोषित कर दिया है। बिहार बीजेपी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर तेजस्वी की तस्वीर के साथ लिखा, “बीता साल, लेकिन जारी है लापता की तलाश! नाम- तेजस्वी यादव, उम्र 36 साल, पहचान- चारा घोटाला के दोषी लालू के छोटे पुत्र, चिट्ठी ना कोई संदेश ना जाने कौन सा देश, कहां तुम चले गए”।