ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय

Home / politics / दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी को बताया समाज के लिए सबसे बड़ा अभिशाप, बोले-...

दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी को बताया समाज के लिए सबसे बड़ा अभिशाप, बोले- घोटाले का पैसा होने के बावजूद ठीक से नहीं पढ़ सके

15-Sep-2024 04:45 PM

By First Bihar

KISHANGANJ: बिहार की सियासत में वार-पलटवार का दौर जारी है। एक तरफ जहां विपक्ष अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है तो दूसरी तरफ सत्ताधारी दल भी विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। किशनगंज पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव को समाज के लिए अभिशाप बता दिया है। 


मंत्री दिलीप जायसवाल ने किशनगंज में कहा कि एक भ्रष्टाचारी हमेशा दूसरों के भ्रष्टाचार को लेकर चिंतित रहता है, ऐसे में तेजस्वी यादव का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए चिंता जताना जायज है। ये भ्रष्टाचारी हमेशा एक-दूसरे के लिए चिंतित रहते हैं।


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव की शिक्षा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें अच्छी शिक्षा देने के लिए चारा घोटाला से अर्जित धन का इस्तेमाल किया लेकिन इसके बावजूद तेजस्वी यादव 9वीं कक्षा भी पास नहीं कर सके, इससे बड़ा अभिशाप समाज के लिए कुछ नहीं हो सकता है। ऐसा व्य़क्ति जो शिक्षा में सफल नहीं हो सका वह विकास की बातें कैसे कर सकता है।